सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दुखी लाखों शिक्षक, शिक्षक दिवस पर नहीं मनाएंगे उत्सव : अरविंद शुक्ल


जफराबाद। एक सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश से देशभर के दस लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर संकट गहराता नजर आ रहा है। यदि यह आदेश निजी स्कूलों पर भी लागू हुआ तो करोड़ों शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं। इस फैसले से शिक्षक समुदाय में गहरी निराशा और चिंता है।

अरविंद शुक्ल ने कहा कि 5 सितम्बर को जब देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाएगा और सरकारें मंच सजा कर कुछ चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित करेंगी, उसी बीच लाखों शिक्षक अपनी नौकरी छिन जाने की आशंका से व्यथित रहेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी परिस्थिति में शिक्षक सम्मान को मन से कैसे स्वीकार कर पाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार द्वारा टीईटी को लेकर बनाए गए कानून के क्रम में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय शिक्षकों के लिए दो वर्ष बाद सेवा से बाहर किए जाने का खतरा खड़ा कर रहा है। ऐसे में हम प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से अपील करते हैं कि शिक्षकों के हित में न्यायपूर्ण घोषणा करें। वही घोषणा शिक्षकों के लिए सच्चा सम्मान होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ