कुलपति सभागार में दीक्षांत तैयारी बैठक की समीक्षा करतीं कुलपति प्रो. वंदना सिंह।

अगली बैठक में योजनाओं को दें मूर्तरूप : कुलपति

संयोजकों के साथ कुलपति ने की दीक्षांत तैयारी बैठक

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 29 वां दीक्षांत समारोह आगामी 6 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस संबंध में कुलपति सभागार में गुरुवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। बैठक में समिति के संयोजकों से बिंदुवार चर्चा की गई।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने 53 समितियों के संयोजकों के साथ विंदुवार चर्चा की।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों में सभी निर्देशों का प्राथमिकता से पालन होगा। अगली बैठक में योजनाओं को मूर्तरूप दे दिया जाए।इस अवसर पर समारोह की गुणवत्ता और बेहतर बनाने के लिए संयोजकों से सुझाव भी लिए गए। बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय,  छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव,  प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी,  प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राकेश यादव, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ प्रमोद यादव, डॉ विनोद कुमार, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनु त्यागी, डॉ. मंगला प्रसाद यादव, दिव्येंदु मिश्र, राजन तिवारी, उपकुलसचिव अमृतलाल, बबिता सिंह, अजीत प्रताप सिंह, डॉ. राजेश सिंह, सुशील प्रजापति सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं सभी समितियों के संयोजक उपस्थित रहे।
 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ