जौनपुर के सिपाह मोहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक, पूर्व सभासद की पुत्री समेत आधा दर्जन लोग घायल


जौनपुर। नगर के सिपाह मोहल्ले में गुरुवार सुबह आवारा कुत्तों ने लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान पूर्व सभासद लाल बहादुर यादव उर्फ नेपाली की 7 वर्षीय पुत्री खुशबू घर के सामने खेल रही थी, तभी एक कुत्ते ने उसे काट लिया। बच्ची को बचाने पहुंचे उसके दादा पन्नालाल यादव (80) और घर की महिला चंद्रकला (42) भी हमले का शिकार हो गईं।

इसी दौरान मोहल्ले के राजू भारती (42), आलोक गौतम (21) समेत अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

पूर्व सभासद लाल बहादुर यादव का कहना है कि क्षेत्र में लगातार कुत्तों की संख्या बढ़ रही है और आए दिन लोग इनका शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा।

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के सरकारी रिकॉर्ड में प्रतिदिन औसतन 150 से 200 लोगों को कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ