दहेज में 10 लाख और क्रेटा कार की मांग: मारपीट कर मायके के पास छोड़ गई ससुराल; एसपी के आदेश पर पति, सास और अगुआ पर मुकदमा दर्ज

जफराबाद। रायपुर गांव की एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एसपी डॉ. कौस्तुभ के आदेश पर पति, सास और शादी कराने वाले अगुआ समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रायपुर गांव निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री शिवांगी शर्मा का विवाह 26 अप्रैल 2024 को आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बीकापुर निवासी महेश शर्मा के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसके ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये और एक क्रेटा कार की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे।

शिवांगी ने बताया कि दहेज मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसकी मारपीट करते रहे और गहने भी छीन लिए। करीब एक साल तक वह मायके में ही रही। बाद में समझौते के बाद पति उसे वापस ले गया, लेकिन 23 सितंबर की रात फिर से दहेज को लेकर मारपीट की गई और उसे एक चारपहिया वाहन से मायके के पास चकरोड पर छोड़ दिया गया। किसी तरह वह घर पहुंची और अपना इलाज कराया।

पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ से मुलाकात की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विवाहिता के पति महेश शर्मा, सास उर्मिला और अगुआ भगवती के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस