*बीरभानपुर गांव में धूमधाम से मनाया गया आस्था का महापर्व छठ,उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही हुआ समापन*


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में धूमधाम से मनाया गया महापर्व छठ,उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन ।मान्यता है कि सूर्योदय के समय अर्घ्य देने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य, संतान प्राप्ति की मनोकामना और संतान की रक्षा का वरदान मिलता है।
रविवार को खरना पूजन के दिन व्रतियों ने पूरे दिन उपवास कर शाम में भगवान का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ। मंगलवार को व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
व्रतियों ने जल में खड़े होकर पवित्रता के साथ फल, मिष्ठान, नारियल, पान-सुपारी, फूल, अर्कपात से भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना की। आज मंगलवार के उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व संपन्न हुआ। अर्घ्य व पूजन करने के बाद व्रतियों ने घाट पर पारण कर पर्व का समापन किया। 

अमित कुमार सिंह, संजय सिंह, संतोष प्रजापति, बिंद पाल, राजू वर्मा आदि भक्तों का परिवार इस पूजा में शामिल हुआ। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह, एवं ओमप्रकाश सिंह मुन्ना द्वारा किया गया। विशेष सहयोग राना सिंह एवं राजू प्रधान का रहा। इस दौरान वेद प्रकाश सिंह, आनंद सिंह,आशुतोष सिंह,अंकित सिंह, अक्षत सिंह, करण सिंह, अमन सिंह, विशाल सिंह, विष्णु सिंह समेत तमाम ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस