दुष्कर्म मामले में वांछित दो आरोपित गिरफ्तार, लाइनबाजार पुलिस की कार्यवाही

जौनपुर। थाना लाइनबाजार पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार के नेतृत्व में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में वारिस अली खाँ उर्फ बंटी खाँ पुत्र समद अली खाँ निवासी ताड़तल्ला चहारसू थाना कोतवाली जनपद जौनपुर तथा सतीश कुमार मौर्या पुत्र रामवचन मौर्या निवासी बिहरोजपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध थाना लाइनबाजार में मु0अ0सं0 417/25 धारा 70(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को बड़ागर चौराहे से आज दिनांक 28.10.2025 को समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया। इसके बाद विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • निरीक्षक अमित कुमार सिंह, थाना लाइनबाजार
  • कांस्टेबल भरत राजभर
  • कांस्टेबल विष्णु दत्त

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस