छठ पूजा देखने गया किशोर गोमती नदी में डूबा, गोताखोरों ने बरामद किया शव, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामजानकी घाट मियांपुर पर छठ पूजा देखने गया एक किशोर नहाते समय गोमती नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, छठ पर्व के मौके पर घाट पर

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी दौरान मियांपुर निवासी सचिन कुमार (किशोर) नदी में नहाने उतर गया और गहरे पानी में डूब गया। कुछ ही देर में आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

लाइन बाजार थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। कुछ समय बाद गोताखोरों ने सचिन का शव नदी से बाहर निकाला।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घाट पर मौजूद श्रद्धालु इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस