पूर्व सांसद अर्जुन सिंह की मनाई गई 27 पुण्यतिथि


जिले की शान, गरीबों और मजलूमों के मसीहा, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद श्रद्धेय स्व. अर्जुन सिंह यादव जी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री के. पी. सोनकर, राष्ट्रीय महासचिव, भारत मुक्ति पार्टी ने की तथा संचालन एडवोकेट राम कृपाल यादव (आंबेडकरवादी) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के सम्मानित व्यक्तित्वों ने पहुँचकर स्व. अर्जुन सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए संघर्षों, जनसेवा और समाजिक न्याय के कार्यों को याद किया। 
श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने एक साथ आकर स्व. अर्जुन सिंह यादव जी के संघर्षमय जीवन, सामाजिक चेतना और जनसेवा के कार्यों को याद किया। 
सभी वक्ताओं ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह यादव जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने सदैव सच्चाई, ईमानदारी और समाजवाद के मार्ग पर चलकर जनहित की राजनीति की। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी।
श्री आशाराम यादव पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा आयोग, अधिवक्ता वीरेंद्र प्रजापति, ओम नाथ बिंद प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, कामरेड विजय यादव ऊदल, उमेंद्र यादव प्रधान नरौली,आनंद गुप्ता जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, डॉ शिवजीत यादव पूर्व जिलाअध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, राजेश दुबे, अजीत कुमार गौतम, चंदन सिंह, राजकुमार वकील इत्यादि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धेय अर्जुन सिंह यादव जी की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस