पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार*

*चारों आरोपी आजमगढ़ के, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन मुकदमों में थे वांछित*


*जौनपुर।*  बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों और पुलिस के बीच बुधवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर सही-सलामत गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि थाना मीरगंज व मुगराबादशाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम बीती रात गश्त पर थी। इसी दौरान सेमरी पुलिया अंडरपास से आगे करौर–मुगरा रोड स्थित ग्राम सेमरी के पास पुलिस को संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी और दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

घायल बदमाशों की पहचान आसिफ उर्फ बुनेल उर्फ सलीम पुत्र कल्लू निवासी मोहद्दीनपुर थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ और कविनाश उर्फ करिया पुत्र प्यारेलाल हरिजन निवासी मोहम्मदपुर भिटिया थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाशों में नूर आलम पुत्र लियाकत अली व मुदस्सिर पुत्र अयूब, दोनों निवासी मंगरावा रायपुर थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ शामिल हैं।

मौके से पुलिस ने एक पिकअप वाहन, नकदी, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि घायल बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी जैसे करीब 13 और 8 मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। पुलिस की टीम ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि अन्य दो से पूछताछ जारी है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के नेटवर्क और संभावित अपराध की साजिश से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस