सिकरारा पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई , 32 बोरी अवैध पटाखे के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर। दीपावली पर्व से पहले जनपद की सिकरारा पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो अभियुक्तों को 32 बोरी अवैध पटाखा व आतिशबाजी सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, दिनेश कुमार तथा स्वाट टीम जौनपुर ने मुखबिर की सूचना पर रइया गुलजारगंज क्षेत्र में छापा मारकर यह बरामदगी की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. सिद्दीक पुत्र स्व. मकसूद अली और अख्तर अली पुत्र स्व. महबूब अली (दोनों निवासी ग्राम गुलजारगंज, थाना सिकरारा) के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना सिकरारा पर मुकदमा संख्या 351/25, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल चन्द्र शेखर सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, संदीप तिवारी तथा स्वाट टीम के अमित राय और अखिलेश चौधरी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस