फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित



राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका" विषय पर चर्चा

शाहगंज -जौनपुर -फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद, सबरहद शाहगंज-जौनपुर में मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में "राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका" विषय पर चर्चा की गई।

एमए उर्दू तृतीय सेमेस्टर के छात्र अब्दुर्रहमान ने कहा कि छात्रों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में बहुत अहम होती है। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मंतशा मतलूब ने कहा कि हमें डॉ. कलाम की जीवनी से बहुत कुछ सीखना चाहिए और उनकी तरह राष्ट्र निर्माण में मदद करना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. शिव प्रसाद यादव, डॉ. विनय कुमार, डॉ. रवींद्र कुमार यादव सहित अन्य विद्वानों ने डॉ. कलाम के कार्य और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों की प्रतिभा खुलकर सामने आती है और उन्हें शिक्षा के प्रति ईमानदार रहना होगा और देश के हर एक कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज करनी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस