सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 36 दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल वितरित

जौनपुर। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में ट्राईसाइकिल वितरित कर दिव्यांगजनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही खादी ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी व एनआरएलएम द्वारा लगाए गए स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि “महात्मा गांधी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया था। इसी क्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल देकर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।” उन्होंने किसानों की समृद्धि को देश की खुशहाली का आधार बताते हुए सरकार की विभिन्न किसान योजनाओं की जानकारी दी।

सांसद सीमा द्विवेदी ने गांधीजी की शांति और भाईचारे की सीख को आत्मसात करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने दोनों महापुरुषों के विचारों को जीवन में उतारने पर बल दिया।

कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन और परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ