जगदीशपुर दुर्गा मंदिर में भव्य भंडारा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब



थरवई। ग्राम जगदीशपुर पूरे चंदा स्थित प्राचीन मां दुर्गा मंदिर में नौ दिनों तक चले भक्ति-मय मां भगवतीजागरण कार्यक्रम के उपरांत दशमी तिथि पर गुरुवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भंडारे की भव्य व्यवस्था सज्जन द्विवेदी, रामगोपाल शुक्ला, श्याम कृष्णा पिंटू शुक्ला, राजन तिवारी के  के यादव, बाबा यादव, नरेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, मुकेश कुमार पांडेय, मुकेश कुमार उर्फ डॉक्टर शुक्ला, संतोष शुक्ला, गौरव द्विवेदी, राजा द्विवेदी एवं आचार्य नमो नारायण शुक्ला बिजलेस भारतीय एवं गांव के संभ्रांत लोगों के द्वारा की गई।
मंदिर परिसर का दृश्य भक्तिभाव, आस्था और दिव्यता से ओतप्रोत रहा। मां के जयकारों से गुंजायमान माहौल ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


  कृष्णा मोहन मौर्या  ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस