मूर्ति विसर्जन की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आए लोग, चार लोग अस्पताल में भर्ती

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनघनवा गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। बुधवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था करते समय अचानक बिजली की लाइन की चपेट में आने से करीब 10 से 12 लोग करंट की चपेट में आ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें चार की हालत खराब देखते हुए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मूर्ति विसर्जन की तैयारी में जुटे ग्रामीण जैसे ही बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आए, जोरदार झटका लगा और कई लोग जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीण तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और अन्य नजदीकी निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे।

करंट लगने से घायल हुए लोगों में अमरजीत बिंद, सुमित्रा बिंद, रीना बिंद, बच्चन बिंद और राम अवध बिंद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ