सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उठायें लाभ - मुख्य अतिथि डॉ कोमल सरोज

गाँधी जयंती पर 40 श्रमिकों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार

थरवई /  2 अक्टूबर को देश के पिता यानी महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। यह दिन सिर्फ उनके जन्मदिन का प्रतीक नहीं है, बल्कि हमें उनके द्वारा दिए गए सत्य, अहिंसा, सादगी और नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है। गुरवार को विकास खंड सोरांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़िला में बड़े ही भव्य तरीके से गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जायंती मानई गई। एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। ग्राम प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र के साथ उनका सम्मान बढ़ाया। ग्राम विकास अधिकारी यशवंत सिंह यादव, ग्राम प्रधान जो बहुत ही सरल स्वभाव के राम अचल यादव द्वारा ग्राम पंचायत पड़िला के 40 महिला श्रमिकों को उनके प्रोत्साहन के रूप में उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं डॉ कोमल सरोज ने उपस्थित सभी को अपना धन्यवाद दिया और बतलाया कि अपने ग्राम पंचायत पड़िला के ग्राम प्रधान व सचिव से अगर किसी भी प्रकार की सरकार द्वारा चलाई जा योजनाओं का लाभ लेने में समस्या आये तो उनसे मिलकर बात को साझा करें और हर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। सभी महिला श्रमिक से आग्रह किया की हमें मेहनत मजदूरी करने बाहर नहीं जाना है और श्रम कार्ड बनवाएं और 100 दिन का रोजगार पाएं । सचिव यशवंत सिंह यादव  ने बताया की मनरेगा जॉब कार्ड बनवाएं और 100 दिन के रोजगार गारंटी योजना का लाभ उठाएं।  साथ ही हर वर्ष इस जॉब कार्ड को नवीनीकरण करवाएं। ग्राम प्रधान राम अचल यादव ने बताया की दिए गए श्रमिकों को प्रोत्साहन से उन्हें आगे भी हौसला बढ़ाने में मददगार होगा और रोजगार के लिए अग्रसर होंगे। वही ग्राम पंचायत अधिकारी शिवगढ़ क्लस्टर नितेश कुमार यादव ने सभी महिला श्रमिकों पर उनके कार्यों के प्रति खुशी जताई। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं ग्राम रोजगार सेवक पड़िला रेखा मौर्या, पंचायत सहायक विद्या भारती, मयंक सिंह, सत्यम मौर्या आदि उपस्थित रहे।


   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें  )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस