57 वर्षों से कायम है हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल

जौनपुर। धार्मिक शिव शक्ति संस्था रूहट्टा स्थित हनुमान मंदिर में विगत 57 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की परंपरा चली आ रही है। खास बात यह है कि इस पंडाल की नींव हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर रखी थी और यह परंपरा आज भी कायम है।

नवरात्रि के दौरान पूरे पंडाल की व्यवस्था और देखरेख दोनों समुदायों के लोग मिलकर करते हैं। इस वर्ष पंडाल की व्यवस्था की जिम्मेदारी संस्था के अध्यक्ष पवन जायसवाल, उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री नंदेश अग्रहरि, व्यवस्थापक आकाश मौर्य, विक्की श्रीवास्तव, बबलू विश्वकर्मा सहित पूरी टीम संभाल रही है।

पूजा-अर्चना और मां दुर्गा के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं पंडाल पर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और विभिन्न अतिथियों का भी आना-जाना लगा हुआ है। समय-समय पर संस्था द्वारा आगंतुकों का स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है।

सम्मान समारोह के क्रम में अध्यक्ष पवन जायसवाल उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारी द्वारा खेलकूद युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष मनीष देव महासचिव मनीष गुप्ता जनपद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, बालाजी ज्वेलर्स के अधिष्ठाता रजनीश गुप्ता, डॉ. अभिषेक मिश्रा, सॉल्वेसन हॉस्पिटल के डॉ. विवेक श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी शहर देवेश कुमार सिंह संरक्षक संजय अग्रहरि, अग्रहरि अमित अग्रहरि और राजा राम एंड संस को सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ