देवी गीतों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, अहमदपुर में मां दुर्गा की मनमोहक झांकी


जौनपुर जफराबाद के अहमदपुर गांव स्थित अहमदपुर दुर्गा पूजा समिति द्वारा अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य झांकी सजाई गई। आठ दिनों तक चले भजन-कीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में अलंकृत इवेंट कंपनी के कलाकारों ने शिव तांडव, कृष्ण-राधा नृत्य, काली तांडव और कृष्ण-सुदामा मिलन जैसे अद्भुत अभिनय प्रस्तुत किए। झांकी देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। मां की जयकारों और तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल देर रात तक गूंजता रहा।

बरसाने की होली कार्यक्रम ने भी भक्तों को खूब आकर्षित किया, जहां लोग झूमकर नाचते नजर आए। श्रद्धालु झांकी की फोटो खींचने और वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे। महिलाओं की भारी संख्या कार्यक्रम में मौजूद रही।

इस आयोजन की अध्यक्षता सागर सिंह सोलंकी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष रिशु सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष अर्जित सिंह, महासचिव राजू सिंह सोलंकी, सचिव सत्यम सिंह (रामू), कोषाध्यक्ष अनुभव सिंह, अंकुश सिंह, मोलू, रितेश सिंह (गोलू), आदर्श सिंह, उज्जवल सिंह, शुभांशु सिंह, ओम जी समेत सभी ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस