युवराज के नाबाद शतक से फाफामऊ क्रिकेट क्लब बड़े अंतर से हार



गंगापार / देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर 12 नवरात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में आज फाफामऊ क्रिकेट क्लब बनाम तुलसी क्रिकेट क्लब कुंडा के बीच निर्धारित 30 ओवर का मैच खेला गया जिसमें तुलसी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया बल्लेबाजी करने उतरी तुलसी ने 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही जिसमें युवराज शुक्ला 101 रन नाबाद यशस्वी मिश्रा 20 रन सिद्धि शुक्ला 13 का योगदान रहा वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाफामऊ क्रिकेट क्लब की टीम 21.2 ओवर में सभी विकेट खो कर 60 रन ही बना पाई जिसमे  शिवांग पांडे 12 रन श्याम सिंह यादव 2 विकेट सचिन मिश्रा 2 विकेट अहम निर्मल 2 विकेट शिवा शुक्ला 2 विकेट लेकर बहुत ही आसानी से तुलसी क्रिकेट क्लब ने  जीत दर्ज की इस मैच के मैन ऑफ द मैच युवराज शुक्ला जिन्होंने 94 बॉल पर 101 रन नबाद रहते हुए बनाए।

  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस