पालन-पोषण करने वाले बूढ़े मां-बाप का साथ छोड़ना शर्मनाक : कुलपति प्रो. वंदना सिंह


अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध  दिवस पर वृद्धों से मिली कुलपति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध  दिवस के अवसर पर सैयद अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें फल, मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान बुजुर्गों की स्थिति देखकर कुलपति भावुक हो उठीं और कहा कि जो माता-पिता अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए जीवनभर संघर्ष करते हैं, उन्हें बुढ़ापे में बेसहारा छोड़ देना अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर पैरों पर खड़ा करते हैं, लेकिन जब उन्हें सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब वही बच्चे उन्हें छोड़ देते हैं। यह न केवल गलत है, बल्कि क्षमा के योग्य भी नहीं है।

इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह के संयोजन में ‘वृद्ध सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कुलपति ने वृद्धजनों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया, उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह और उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह ने भी वृद्धों को खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, समन्वयक डॉ. राजबहादुर यादव, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अमित सिंह, चंदन कुमार, सत्यम सुंदरम मौर्य, रवि चौबे, अंशुमान, राजन पांडे, सुजीत प्रजापति और सागर कनौजिया मौजूद रहे।

इस अवसर पर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के छात्रों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निलेश कुमार सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ