किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: आलू बीज पर ₹800 प्रति कुंतल की सरकारी छूट — 17 अक्टूबर से जौनपुर में मिलेगा सब्सिडी वाला बीज

जौनपुर। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा विभागीय आलू बीज के विक्रय दर पर ₹800 प्रति कुंतल की छूट देने की घोषणा की गई है।

इस संबंध में शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी श्रेणियों के निर्धारित आलू बीज विक्रय दरों में यह छूट लागू की गई है।

जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने बताया कि जनपद को 300 कुंतल आलू बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बीज वितरण “प्रथम आवक, प्रथम पावक” के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर 2025 को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, जौनपुर में आलू बीज की खेप आने की संभावना है। इच्छुक कृषक उक्त तिथि पर कार्यालय पहुंचकर छूट का लाभ लेते हुए बीज प्राप्त कर सकते हैं।

छूट के बाद आलू बीज की संशोधित दरें इस प्रकार हैं —

  • आधारित प्रथम श्रेणी: ₹2915 प्रति कुंतल
  • आधारित द्वितीय श्रेणी: ₹2710 प्रति कुंतल
  • ओवर साइज (आधारित प्रथम): ₹2040 प्रति कुंतल
  • ओवर साइज (आधारित द्वितीय): ₹1985 प्रति कुंतल

जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे समय से कार्यालय पहुंचकर सब्सिडी का लाभ उठाएं।
किसान विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से या प्रभारी 4401/आलू के दूरभाष नंबर 8009664663 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस