फर्जी बैनामा और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार


 सरकारी आवास, सौर ऊर्जा संयंत्र और जमीन दिलाने के नाम पर ठगे थे 18 लाख रुपए

जौनपुर । थाना चंदवक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को सरकारी योजनाओं और जमीन के नाम पर झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लेता था। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर एक व्यक्ति से करीब ₹18,08,863 (अठारह लाख आठ हजार आठ सौ तिरसठ रुपये) की ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 29 जून 2025 को अभियुक्त अशोक यादव पुत्र स्व. शोभनाथ यादव निवासी ग्राम तराँव, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर ने वादी से यह कहकर रकम वसूल की कि वह उसे सरकारी आवास, सौर ऊर्जा संयंत्र और कास्तकारी जमीन दिला सकता है। आरोपी ने विश्वास में लेकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित कूटरचित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए।

लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब न तो सरकारी आवास मिला, न ऊर्जा संयंत्र और न ही जमीन का बैनामा हुआ, तब वादी ने पैसा वापस मांगा। उस पर आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

जाँच में पता चला कि आरोपी द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेज जाली, फर्जी और बनावटी थे। इस आधार पर थाना चंदवक में मु.अ.सं. 198/2025 धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(2) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

थानाध्यक्ष चंदवक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार खोजबीन करते हुए आरोपी को ग्राम अमुवार मेन रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ