स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन” के संदेश के साथ चला स्वच्छता अभियान


व्यवसाय प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने की कक्षाओं की सफाई

जौनपुर -वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में विभाग के सभी छात्र-छात्राओं, सीनियर्स और जूनियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं की सफाई की, डेस्क-बेंचों को सुव्यवस्थित किया, फर्श को साफ किया तथा नोटिस बोर्ड को सुसज्जित किया। एकत्रित कूड़े-कचरे को उचित स्थान पर निस्तारित कर छात्रों ने स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का परिचय दिया।
प्रो. अजय द्विवेदी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ स्वच्छता का संदेश फैलाया। इस अवसर पर डॉ. आलोक गुप्ता ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।”


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।

अभियान में आंचल विश्वकर्मा, विवेक, अपेक्षा, कंचन, शिवांगी, ज्योति, आरती सहित अनेक छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस