इण्टरसिटी ट्रेन के चपेट में आने से वृद्धा की ही दर्दनाक मौत


 खेतासराय रेलवे स्टेशन आउटर के पास हुआ हादसा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना हुई। शाहगंज से जौनपुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय धर्मा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान खेतासराय के पोस्ट ऑफिस मोहल्ला निवासी धर्मा देवी पत्नी स्व. पतिराम यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थीं और उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। गुरुवार सुबह वह बिना बताए घर से निकली थीं। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा दिनेश यादव विवाहित है और बस पर रहकर परिवार पालता है जबकि छोटा बेटा राजेश यादव कस्बे में कार धुलाई केंद्र पर काम करता है। पैर से विकलांग है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। दोनों बेटियाँ विवाहित हैं। वृद्धा की अचानक मृत्यु से परिवार में मातम छा गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस