सुजानगंज पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹9,700 नकद बरामद


जौनपुर (सुजानगंज)।थाना सुजानगंज पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹9,700 नकद बरामद किया है। आरोपी को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 264/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त पिंटू उर्फ रोहिणी तिवारी (38 वर्ष) पुत्र दयाशंकर तिवारी, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर को सोमवार सुबह लगभग 9:45 बजे हरिपुर बाजार से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी किया गया ₹9,700 नकद बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पहले से चोरी का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  • उपनिरीक्षक बृजेश मिश्रा
  • कांस्टेबल गया प्रसाद पटेल
  • कांस्टेबल रवि गुप्ता, थाना सुजानगंज जौनपुर।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस