दो अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद की अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

पहला मामला थाना केराकत का है, जहां थानाध्यक्ष केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त रितीक सोनकर पुत्र विजय सोनकर निवासी शेखजादा, थाना केराकत, उम्र 22 वर्ष को चौरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा .32 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में मु.अ.सं. 284/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त का चालान न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त के खिलाफ इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मु.अ.सं. 401/19 धारा 324, 504, 506 एवं मु.अ.सं. 218/25 धारा 115(2), 117(2), 191(2), 351(2), 352 शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय, हेड कांस्टेबल नन्दलाल यादव, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह एवं कांस्टेबल मिथिलेश राजभर शामिल रहे।

दूसरा मामला थाना सिकरारा क्षेत्र का है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बथुआवर के पास से अभियुक्त तीरथ कुमार यादव पुत्र प्रेमचंद यादव निवासी रुकुनपुर, थाना सिकरारा, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में मु.अ.सं. 331/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल विपिन यादव एवं कांस्टेबल अभिमन्यु यादव शामिल रहे।

दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस