सिविल जज बनने के बाद साखी सिंह को मिला मेडल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्रा को जुडिशल मजिस्ट्रेट बनने के बाद साखी सिंह को गोल्ड मेडल मिला।

बता दे की 2024 में साखी सिंह टीडी पीजी कॉलेज से एलएलएम टॉपर रही , लेकिन उसे विगत वर्ष दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल नहीं मिल सका था और इसी दौरान साखी सिंह जयपुर राजस्थान न्यायालय में सिविल जज बन गई, वर्तमान समय में उनका ट्रेनिंग चल रहा है और इस वर्ष दीक्षांत समारोह में 2024 के टॉपर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जिसमें साखी सिंह रघुवंशी एलएलएम 2024 विषय में गोल्ड मेडल से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया और जज बनने पर उन्हें बधाई दी। बता दें कि साखी सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जेपी सिंह की पुत्री है । इस दौरान साखी सिंह ने कहा कि शॉर्टकट छोड़ें नियमित पढ़ाई करें और 8 से 10 घंटे पढ़ाई करने पर किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता व टीचरों को दिया । उन्होंने कहा न्यायिक व्यवस्था में रहकर देश की सेवा करने का लक्ष्य है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस