मतदेय स्थलों के निर्धारण को लेकर डीएम ने की बैठक

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा उपजिलाधिकारियों के साथ वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया है।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए वाराणसी खण्ड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के सम्बन्ध में आयोग द्वारा निर्गत मानकों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा दलों के प्रतिनिधियों से वर्तमान मतदान केन्द्रों के सम्बन्ध में आवश्यक सुझाव एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया।

तत्क्रम में समाजवादी पार्टी द्वारा लिखित रूप में मतदेय स्थल हेतु प्रस्तुत प्रस्ताव एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श के उपरान्त आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। अन्त में समस्त प्रतिनिधियों द्वारा उक्त प्रस्ताव के अतिरिक्त अन्य कोई प्रस्ताव न होने के सम्बन्ध में सहमति व्यक्त की गई।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों से राकेश मौर्य जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, रामरतन विश्वकर्मा आम आदमी पार्टी, आनन्द यादव आम आदमी पार्टी, राकेश सिंह डब्बू कांग्रेस, विनीत शुक्ला एडवोकेट भारतीय जनता पार्टी, किरन शंकर रघुवंशी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस