जौनपुर:दर्दनाक हादसा: हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से सास की मौत, बहू का कटा हाथ — दो बच्चे सुरक्षित

बरसठी ,जौनपुर (उत्तर शक्ति) l बरसठी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में साथ मौजूद दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बरसठी थाना क्षेत्र के हंसिया गांव निवासी धर्मेंद्र गिरी की पत्नी सुशीला गिरी (56) अपनी बहू लक्ष्मी देवी और दो छोटे बच्चों के साथ किसी कार्यवश जौनपुर गई थीं। शाम को लौटते समय वे रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से बरसठी रेलवे स्टेशन पर उतरीं और पैदल रेलवे क्रॉसिंग पार कर घर की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान बरसठी क्षेत्र के गोठांव गांव के समीप, पीछे से तेज रफ्तार से आ रही हमसफर एक्सप्रेस (04055) की चपेट में पूरा परिवार आ गया। हादसे में सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू लक्ष्मी देवी का एक हाथ शरीर से अलग हो गया।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण सहम उठे और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बरसठी देवानंद रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे बरसठी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम का माहौल व्याप्त है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस