शम्भूगंज दुकान के बाहर शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार

 जौनपुर। नौपेड़वा बाजार मई मोड़ लेदुका मार्ग पर स्थित सरकारी शराब की दुकान पर शुक्रवार की शाम उपजिलाधिकारी ने आबकारी इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष बक्शा के साथ शराब की दुकान पर पहुँचे तो खरीददारों एवं विक्रेताओं में हड़कम्प मच गया। उधर शंभूगंज बाजार में सरकारी दुकान के बाहर शराब बेच रहें दो युवकों को 32 शीशी के साथ गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर राहुल यादव, नीरज यादव सिकरारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। धनतेरस एवं दीपावली के पूर्व दुकान पर पहुँचे एसडीएम संतवीर सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर अब्दुल कैस द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में देशी एवं अंग्रेजी शराब का स्टॉक व ओवर रेटिंग चेक किया गया। अधिकारीद्वय ने ओवर रेटिंग करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की। इस दौरान थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, दिवान अमित सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस