स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों को मिला तकनीक का तोहफा, मुफ्तीगंज डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में टैबलेट वितरण


मुफ्तीगंज (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, मुफ्तीगंज में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने की, जबकि नोडल/संयोजक डॉ. अजीत कुमार मिश्रा थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुल 50 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।

उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को टैबलेट का सही और सतर्क उपयोग करने की सलाह दी, वहीं क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि तकनीक का प्रयोग सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में किया जाए। योजना के अंतर्गत अब तक कुल 282 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने हैं।

टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन नेहा कनौजिया ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जयप्रकाश पाठक, डॉ. सूर्योदय भट्टाचार्य, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. रंजना, कुसुम कुमारी सहित कर्मचारी मंगला प्रसाद, अजीत कुमार यादव उपस्थित रहे।
छात्रों में विशाल, विनय यादव, गुड़िया विश्वकर्मा, कृष्ण आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस