धनतेरस-दीपावली पर जौनपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

18 अक्टूबर को दोपहर 12 से रात 10 बजे तक चार पहिया, ऑटो व ई-रिक्शा पर रहेगा प्रतिबंध

जौनपुर। आगामी धनतेरस व दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर चार पहिया, कमर्शियल वाहन, तीन पहिया ऑटो व ई-रिक्शा का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंधित मार्ग

  1. जेसीज चौराहा से ओलन्दगंज की ओर जाने वाले वाहन।
  2. पॉलीटेक्निक चौराहा से ओलन्दगंज की ओर।
  3. मछलीशहर पड़ाव से किशन कॉफी की ओर।
  4. बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलन्दगंज की ओर।
  5. नक्खास तिराहा (सद्भावना) से ओलन्दगंज की ओर।
  6. सुतरहट्टी तिराहे से कोतवाली की ओर।
  7. चाँद मेडिकल तिराहे से कोतवाली की ओर।
  8. अशोक टॉकीज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू की ओर।

 वैकल्पिक पार्किंग स्थल

  1. बदलापुर पड़ाव स्थित वी-मार्ट के सामने सेंटर पार्किंग।
  2. सद्भावना पुल से किला के पीछे रोड किनारे।
  3. अशोक टॉकीज से किला की ओर जाने वाली रोड पर (किला साइड)।
  4. जेसीज चौराहा स्थित प्राइवेट बस अड्डे में पार्किंग।

  नोटः

भंडारी, सुतरहट्टी, अटाला, किला, अशोक टॉकीज, सद्भावना पुल, नक्खास तिराहा व जोगियापुर मार्ग पूर्ववत संचालित रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस