*मंत्री ए.के. शर्मा आज बदलापुर में करेंगे नगर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास*

 
बदलापुर (जौनपुर)। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश के मा० मंत्री एवं बदलापुर के प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा आज अपराह्न 1:30 बजे सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज, बदलापुर में आयोजित बदलापुर महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा नगर विकास विभाग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस