*जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों से की संवाद*



जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों की सघन तलाशी ली, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई।

जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद करते हुए जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं — भोजन, नाश्ता, इलाज सहित अन्य व्यवस्थाओं — की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि कारागार परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस