सरदार पटेल जी की जयंती पर ग्राम पंचायत अधिकारी ऋचा सिंह द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया



थरवई / शुक्रवार को ग्राम पंचायत जगदीशपुर पूरे चंदा सोरांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और संभ्रांत लोगों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। ग्राम पंचायत अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से देश की सभी रियासतों को एक सूत्र में बांधा और भारत को अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर गांव के नागरिक मौजूद रहे।

  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस