किशोरी से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई माह से था फरार


जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में पुलिस ने नाबालिग से दुराचार और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को आरोपी सौरभ राजभर पुत्र गुलाब राजभर निवासी चितईपुर (थाना जलालपुर) बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने 26 सितंबर 2025 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

थानाध्यक्ष गजानंद चौबे को गुरुवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सिरकोनी तिराहे के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए उपनिरीक्षक रामभवन यादव व अमरनाथ यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया।

थानाध्यक्ष चौबे ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस