डीएम ने की पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

कहा— सत्यापन कार्य ससमय पूर्ण कर सूची को बनाएं त्रुटिरहित

जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण–2025 के संबंध में बैठक शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में बीएलओ द्वारा किए गए गणना एवं सर्वे कार्य, ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण की स्थिति, डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन तथा मतदेय स्थलों के रेशनलाइजेशन से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सत्यापन कार्य ससमय पूर्ण किए जाएं तथा मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मतदाता सूची में डुप्लीकेशन बिल्कुल न हो, ताकि निर्वाचन कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राम अक्षयबर चौहान सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस