आठ जुआरी गिरफ्तार — नकदी, ताश के पत्ते और वाहन बरामद

जौनपुर। थाना पवारा पुलिस टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अमोध से आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹19,700 नकद, 52 ताश के पत्ते, जामा तलाशी में ₹5,765, छह मोटरसाइकिल और एक बोलेरो वाहन बरामद किया।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर खास की सूचना पर छापेमारी के दौरान सभी अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना पवारा पर मु.अ.सं. 150/2025, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. भोलानाथ पुत्र स्व. कल्लू राम निवासी ग्राम महाराजगंज, थाना मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर
  2. जटाशंकर पुत्र स्व. रामनाथ गौतम निवासी ग्राम उचौरा, थाना पवारा, जौनपुर
  3. अब्दुल हमीद पुत्र स्व. मुख्तार अहमद निवासी ग्राम चन्दौकी, थाना मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर
  4. पन्नू उर्फ पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र श्री संतबहादुर सिंह निवासी टिकठा, थाना जगतपुर, रायबरेली
  5. आशीष चौरसिया पुत्र टकोरे प्रसाद निवासी ग्राम जगतपुर, थाना जगतपुर, रायबरेली
  6. रामू सिंह पुत्र स्व. राजबहादुर निवासी ग्राम परशदेपुर, थाना डीह, रायबरेली
  7. राजेन्द्र चौरसिया पुत्र स्व. ककोरी प्रसाद निवासी ग्राम जगतपुर, थाना जगतपुर, रायबरेली
  8. राणा प्रताप सिंह पुत्र स्व. राम सजीवन सिंह निवासी ग्राम बरईशिप, थाना सोरांव, प्रयागराज

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस