लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति का हुआ अनावरण

नेवढ़िया, जौनपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सादुल्लाहपुर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में उनकी भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। यह अनावरण समारोह मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल एवं रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता, ग्राम प्रधान, शिक्षकों, बुजुर्गों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगणों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। मुख्य अतिथि डॉ. आरके पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सरदार पटेल को सच्चे राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और नेतृत्व में ही देश की 562 रियासतों का एकीकरण संभव हो सका। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति, त्याग और संगठन का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर मजबूत भारत का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षकगणों, ग्राम प्रधानों तथा चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, अध्यक्ष सुधीर वर्मा, उपाध्यक्ष शैलेश पटेल, प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल, जिला पंचायत सदस्य राकेश पटेल एवं सुनीता वर्मा, मीडिया सचिव चंद्रशेखर पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र बहादुर पटेल ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर विश्वनाथ पटेल, राजेश पटेल (वन विभाग), लालजी पटेल, ललमान पटेल, रामनाथ पटेल, बंशनारायण पटेल, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, गीता पटेल, विमला देवी, पूनम पटेल, देवानंद पटेल आदि ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस