ईको फ्रेंडली दिवाली मना बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कंपोजिट विद्यालय रन्नो में फूलों की रंगोली और दीपों से सजा परिसर


जौनपुर। बक्शा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय रन्नो में रविवार को बच्चों ने ईको फ्रेंडली दिवाली मनाकर पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने फूलों और पत्तियों से आकर्षक रंगोली सजाई और दीप प्रज्वलित कर एकता, सद्भाव और भाईचारे के साथ प्रकाश पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर बच्चों ने पटाखे न फोड़ने का संकल्प लिया और स्वच्छ, हरित एवं शांतिपूर्ण दिवाली मनाने का संकल्प दोहराया।

प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष दिवाली की सभी तैयारियां बच्चों ने स्वयं कीं। उन्होंने कहा कि “समर कैंप में बच्चों को क्राफ्ट और कलरिंग सिखाने का परिणाम यह रहा कि अब वे अपनी सृजनात्मकता को व्यवहार में ला रहे हैं। एक शिक्षक के रूप में बच्चों के व्यक्तित्व विकास को इस रूप में खिलते देखना गर्व की बात है।”

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा रसोइया भी उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस