नौपेड़वा बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान के ऊपर लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

नौपेड़वा (जौनपुर)। स्थानीय बाजार में शनिवार की शाम करीब सात बजे एक इलेक्ट्रिक की दुकान के ऊपर स्थित कमरे में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। बाजार के युवकों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह ऊपर पहुंचकर शटर का ताला तोड़ा, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कमरे में रखा इलेक्ट्रिक सामान धू-धू कर जलने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, बदलापुर से पहुंचे दमकलकर्मियों ने पानी की मदद से आग को ठंडा किया।

सत्यम इलेक्ट्रिक नामक दुकान का संचालन सुरेन्द्र गुप्ता और राजेन्द्र गुप्ता करते हैं। बाजारवासियों ने समरसेबल और हैंडपंप की मदद से करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग में लगभग 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस