संत शिरोमणि नामदेव पिछड़ों, दलितों, गरीबों, शोषितों के मार्गदर्शक थे:-राकेश मौर्य

जौनपुर -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज पर संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में दिन में 11:00 बजे मनाई गई।
उक्त अवसर पर उपस्थित सपाजनों ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन मूल्यों पर विचार व्यक्त किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज एक सच्चे इंसान थे, जिनका जीवन निर्मल था, जिनका जीवन दर्शन हमे समाज में समानता, भाईचारा, शिक्षा का संदेश देती है।
वो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ज्ञाता थे।
संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी जाति,धर्म से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया।
आज हम सभी उनके बताए रास्ते पर चलकर 2027 में सामाजिक न्याय की स्थापना करेंगे।
गोष्ठी को ज़िला सचिव गामा सोनकर, विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, ऊषा जायसवाल आदि ने संबोधित करते हुए संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में गुलाब यादव, बरसातू राम सरोज, निज़ामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य, अरविंद यादव, वकील हाशमी, धर्मेंद्र सोनकर, ताज मोहम्मद, पिंकी गुप्ता, मंजूर हसन, दीपक विश्वकर्मा, दारा सिंह चौहान, सुशीला यादव, राकेश यादव, प्रदीप पाल, अमजद अंसारी सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस