जमीनी विवाद में बुजुर्ग व बेटे पर लोहे की रॉड से हमला, दोनों गंभीर — सात नामजद

 पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, दरोगा पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप

जफराबाद, जौनपुर।
थाना क्षेत्र के करमही गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग और उसके बेटे पर पड़ोसियों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में दोनों का सिर फट गया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

मिली जानकारी के अनुसार, करमही गांव निवासी 68 वर्षीय जुगल किशोर मिश्र और उनके पड़ोसी उमेश मिश्र के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि 13 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे जुगल किशोर अपने पुत्र विष्णु सहाय मिश्र (28) के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी उमेश मिश्र के घर के घनश्याम, नवीन व अन्य पांच लोग लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और दोनों पर हमला बोल दिया।

हमले में पिता-पुत्र बुरी तरह घायल होकर खेत में गिर पड़े। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों को सीएचसी चोरसंड पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के बाद शनिवार को पीड़ित जुगल किशोर मिश्र ने थाने में नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने उमेश मिश्र, नर्बदेश मिश्र, घनश्याम मिश्र, मीना मिश्र, खुशबू देवी, विनीत मिश्र व नवीन मिश्र के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इस बीच घायल जुगल किशोर के पुत्र विष्णु सहाय मिश्र ने हल्का प्रभारी दरोगा उमेश चंद्र पांडेय पर सुलह-समझौता का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के अगले दिन दरोगा घर पर आकर समझौते का दबाव बना रहे थे, जिसकी शिकायत थानाध्यक्ष जफराबाद से की गई है।

इस संबंध में सीओ सिटी ट्रेनी आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यदि जांच में हल्का प्रभारी पर सुलह का दबाव बनाने की शिकायत सही पाई

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस