अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

आज अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए—

  • छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
  • घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएँ।
  • जल पुलिस एवं गोताखोर दल को सतर्क रखा जाए।
  • यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक प्लान बनाकर लागू किया जाए।
  • ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मी संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें।
  • अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण की जाएँ ताकि श्रद्धालु शांति और सुरक्षा के साथ पर्व मना सकें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस