पुलिस द्वारा 03 दिवसीय NCL जागरूकता अभियान 2.0 का सफल आयोजन

जौनपुर पुलिस द्वारा 03 दिवसीय NCL जागरूकता अभियान 2.0 का सफल आयोजन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

जौनपुर।भारत में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में जनपद जौनपुर में 03 दिवसीय “NCL जागरूकता अभियान 2.0” चलाया गया। यह अभियान 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2025 तक जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संचालित किया गया।

इस दौरान जनपदीय पुलिस टीमों ने छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित सम्माननीय नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — के प्रमुख प्रावधानों एवं उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन से अवगत कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये नए कानून औपनिवेशिक युग के दंडात्मक दृष्टिकोण से हटकर न्याय-आधारित प्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

अभियान के मुख्य बिंदु:
विकसित भारत में फॉरेंसिक विज्ञान का बेहतर उपयोग
महिलाओं के प्रति अपराध पर अब शून्य सहिष्णुता नीति
★ संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई
आतंकवाद पर Zero Tolerance नीति
कानूनी प्रक्रियाओं को तेज एवं पारदर्शी बनाया गया

यह अभियान न केवल कानून की जानकारी देने का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रबल किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस