पीडीए प्रहरी बनाएंगे हर नागरिक को मतदाता, वोटों की करेंगे सुरक्षा — सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य


जौनपुर। समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक शनिवार को सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत जिला महासचिव आरिफ हबीब ने एजेंडे से सदन को अवगत कराते हुए की, जिसके बाद विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा लागू SIR प्रक्रिया के तहत सरकारी बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाता सूची तैयार कर रहे हैं। इस कार्य में पार्टी के बूथ लेवल एजेंट की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि अब हर कार्यकर्ता को “पीडीए प्रहरी” बनकर वोटों की निगरानी और मतदाता बनाने के कार्य में जुटना होगा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा, “अब पीडीए प्रहरी ही वोटों की रक्षा करेंगे।”

राकेश मौर्य ने आगे बताया कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बड़ी संख्या में मतदाता फॉर्म भरवाकर जमा कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय और जागरूक रहकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल और पूनम मौर्य सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रिंसिपल बी.एल. भारती को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बी.एल. भारती ने कहा कि वे अखिलेश यादव की पीडीए विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, राजनाथ यादव, रुखसार अहमद, जितेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राहुल यादव, इरशाद मंसूरी, डॉ. सरफराज, लाल मोहम्मद राईनी, नीरज पहलवान सहित सैकड़ों सपाजन मौजूद रहे।

बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस