श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का हवन पूजन भंडारे के साथ हुआ समापन |

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के अतरहीं गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का हवन पूजन और भंडारे के पश्चात शुक्रवार की देर शाम समापन हो गया। इस दौरान कथावाचक आचार्य बालकृष्ण महाराज प्रयागराज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमको मनुष्य का जीवन मिला है और श्रीमद्भागवत जी की कथा श्रवण मात्र से ही इस जीवन का उद्धार हो जाता है। हर व्यक्ति को भगवान की भक्ति जरूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती पर मानव ही एक ऐसा प्राणी है जो भगवान की भक्ति छोड़कर बाकी सारे काम करता है, लेकिन जब अंत समय आता है तब वह भगवान की भक्ति करने का प्रयास करता है, हमें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, बल्कि जब से हम सोचने, समझने लायक हो, तब से ही हमें भगवान की भक्ति करनी चाहिए। माता-पिता को भी चाहिए कि अपने बच्चों को भगवान की भक्ति से जोड़ें ताकि उसका बचपन से ही भगवान में जुड़ाव हो सके।मुख्य यजमान छबिनाथ तिवारी, उनके पुत्र सूरज तिवारी और पुत्रवधू स्नेहा तिवारी ने पूज्य महाराज जी से आशीर्वाद लिया। हवन पूजन के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर आशीष मिश्रा, विवेक मिश्रा, रविकांत मिश्रा, मनीष तिवारी, अवनीश, वीरेंद्र, नीरज तिवारी कार्तिक, आकाश, आदर्श, अभिषेक, सर्वज्ञ समेत कई लोग मौजूद रहे। आयोजक सूरज तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस