जौनपुर में पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, न्यायालय ने सुनाया फैसला


जौनपुर, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” एवं मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में न्यायालय ने दोषी को कठोर दंड सुनाया है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट (अनन्य) जौनपुर की अदालत ने मुकदमा अपराध संख्या 270/2023, धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर में दोषी पाए गए अभियुक्त अमित पुत्र राजेन्द्र गौतम निवासी सरैया थाना बरसठी जनपद जौनपुर को 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया है।

जौनपुर पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों, पीड़िता के बयान और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने यह फैसला सुनाया।
यह कार्रवाई “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत अपराधियों को त्वरित न्याय के माध्यम से कड़ी सजा दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस