सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह” का भव्य आयोजन 07 दिसंबर को, दिनेश टंडन ने की जनसहभागिता की अपील

जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के सौजन्य से होगा आयोजन 


जौनपुर। सामाजिक समरसता और मानवीय सेवा की दिशा में निरंतर कार्यरत जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट, जौनपुर द्वारा इस वर्ष भी “सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 07 दिसंबर 2025 (रविवार) को मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज मैदान, सुक्खीपुर, जौनपुर में भव्य रूप से आयोजित होगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर एवं पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जौनपुर श्री दिनेश टंडन ने जनपद के समस्त व्यापारिक संगठनों, समाजसेवियों, नागरिकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और सामाजिक सौहार्द, एकता एवं मानवता के इस महाअभियान को सफल बनाएं।

श्री टंडन ने कहा “यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि समानता, सहयोग और स्वाभिमान का पर्व है। आइए, हाथ मिलाएं — ताकि कोई बेटी बिना बारात के न रहे।” समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और सर्वधर्म समभाव की भावना को सशक्त बनाना है।

 संपर्क हेतु:
विवाह योग्य युवक-युवतियों के अभिभावक या सहयोगी व्यक्ति नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं —
9839876192, 9335362019, 9415141094, 8887981482, 9838971714, 9918189888

निवेदक:
दिनेश टंडन
जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, जौनपुर
(पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, जौनपुर)


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस