थाना क्षेत्र थरवई के पड़िला महादेव मंदिर के पास दुकान में लगी भीषण आग

 फायर ब्रिगेड टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण  पाया गया

थरवई / शुक्रवार को थाना थरवई के पड़िला महादेव निकट शिव केसरवानी की दुकान जिसमें साड़ियों, सोने चांदी के सामान, बर्तन आदि की दुकान थी जिसमें आग लगने से सब जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना थरवई की फोर्स मौके पर पहुंची और साथ ही घटना की सूचना फायार ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना पा कर फायर ब्रिगेड टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई लेकिन असफल रही। तभी कुछ समय में कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग की ज्वाला कई घंटों तक भयावह रूप में रहीं काफी प्रयास के बाद कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। खास बात यह रही की जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा सब जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित शिव केसरवनी पुत्र महारानी दीन केसरवानी की दुकान में रखे लाखों से अधिक के सामान जलकर खाक हो गए। काफी समय तक आग के जलने से दीवारें भी दम तोड़ने लगी और दुकान की छत ढह गई। बताया जा रहा शार्ट सर्किट के चलते दुकान में लगी आग जो इतना बड़ा हादसा हुआ। पीड़ितों का रो रो कर बुरा हाल रहा।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस