जौनपुर में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 427 वाहनों का चालान और 13 वाहन सीज

जौनपुर, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 427 वाहनों का चालान किया गया और 13 वाहनों को सीज किया गया।

प्रभारी यातायात श्री सुशील कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने पॉलिटेक्निक चौराहा से नईगंज तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन सभी प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर कार्यवाही की गई, जहां पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं थी या उपलब्ध पार्किंग का सही उपयोग नहीं किया जा रहा था। सड़क पर वाहनों के खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा था। इस पर संबंधित संस्थानों को चेतावनी दी गई और 20 वाहनों को पुलिस लाइन यातायात कार्यालय लाकर प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीटबेल्ट लगाने, तीन सवारी न बैठाने, अत्यधिक गति से वाहन न चलाने, तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाने के संबंध में जागरूक किया। जिन वाहनों पर काली फिल्म लगी थी, उनसे मौके पर ही फिल्म उतरवाई गई।

प्रभारी यातायात ने बताया कि यह अभियान यातायात माह के दौरान पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ